29 Mar 2024, 11:24:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस दिशा पाटनी की कुछ तस्वीरें जिनमें उन्हें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 12:02PM | Updated Date: Jun 2 2020 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पिछले दिनों दिशा पाटनी अपनी फिल्म मलंग में अभिनय को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहीं थी। इस फिल्म में उनके अभिनय से लेकर स्टंट तक की लोग तारीफ कर रहे थे। फिल्म की रिलीज से लेकर सक्सेस पार्टी तक उनके ग्लैमरस लुक चर्चा का विषय बने हुए थे। अपनी परफेक्ट फिगर और ग्लैमरस लुक की वजह से फैंस की तारीफें पाने वाली दिशा का ये लुक हमेशा ऐसे ही नहीं था। फिल्मों में आने से पहले वो ऐसी नहीं दिखती थीं। आगे की स्लाइड में देखिए फिल्मों में आने से पहले की उनकी कुछ तस्वीरें जिनमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। 

दिशा पाटनी की ये तस्वीर स्कूल के दिनों की है। जिसमें वो अपनी सहेली के साथ खड़ी हैं। ग्रे रंग की ड्रेस में छोटे-छोटे बालों वाली दिशा कुछ बनाने की कोशिश कर रही हैं। दिशा की इस पुरानी तस्वीर को देख कोई नहीं कह सकता कि वो यहीं दिशा हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी की ये तस्वीर उनके परिवार के साथ की है। जिसमें वो अपने माता-पिता और भाई के साथ खड़ी हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि सब कहीं घूमने गए हैं। दिशा पाटनी की ये तस्वीर उनके करियर के शुरूआती दिनों की है। जब वो मॉडलिंग में हाथ आजमा रहीं थीं। इन तस्वीरों में दिशा को पहचानना भी मुश्किल है। हालांकि तस्वीर भले ही पुरानी हो लेकिन उनकी क्यूटनेस इसमें भी साफ नजर आ रही है।

दिशा के लुक में बदलाव एम.एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से ही आने लगा था। इस फिल्म में दिशा का रोल छोटा था लेकिन वो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हुईं थी। दिशा ने सबसे पहले साल 2015 में लोफर फिल्म में काम किया था। उसके बाद वो कई सारी फिल्मों में काम करते नजर आ चुकी हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म बागी 2 थी। जिसमें उनके अपोजिट ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने काम किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »