19 Mar 2024, 10:52:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लालटेन में राबड़ी देवी का किरदार निभायेगी स्मृति सिन्हा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:52PM | Updated Date: May 30 2020 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा आने वाली फिल्म ‘लालटेन’ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। स्मृति सिन्हा इन दिनों फिल्म लालटेन में काम कर रही है। इस फिल्म में स्मृति ,राबड़ी देवी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। राबड़ी देवी का किरदार निभाने के लिये स्मृति को काफी तैयारी करनी पड़ी। स्मृति सिन्हा ने कहा , ‘‘राबड़ी जी का अपना एक स्टाइल है। बोलने का ढंग और फिर वह सीएम रही हैं।
 
यह रोल मेरे लिए चुनौतीपूर्ण तो था ही। जैसे ही यह रोल आॅफर हुआ मुझे खुशी हुई। क्योंकि यह मुझे कुछ अलग और चैलेजिंग लगा। इसके बाद मैंने उनके कई फुटेज देखे और खुद को उस स्तर पर ढालने के लिए काफी मेहनत की।उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी की भूमिका निभाकर वह बहुत खुश हैं और जल्द ही इस किरदार को वह पर्दे पर देखना चाहती हैं। स्मृति सिन्हा ने कहा कि फिल्म लालटेन पूरी तरह पारिवारिक फिल्म है। फिल्म काफी जबरदस्त बनी है। इसे पूरी फैमिली एक साथ एक देख सकती है। राबड़ी देवी के रूप में मेरा किरदार भी इस फिल्म में काफी अहम है। ऐसे में मैं तो यही चाहती हूं कि जल्द फिल्म रिलीज हो और इसे वैसा ही प्यार मिले जैसा मेरी पुरानी फिल्मों को मिलता रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »