19 Apr 2024, 23:40:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बहुत जल्द अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे ले सकती हैं ये अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 1:19PM | Updated Date: May 27 2020 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रद्धा कपूर इस साल फिल्म बागी 3 में ताबड़तोड़ एक्शन करती हुई नजर आई थी। अपने एक्शन के जरिए श्रद्धा कपूर ने अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया। काम की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली श्रद्धा कपूर अपनी शादी की खबरों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह बहुत जल्द अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे ले सकती हैं। उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा एक सेलेब्रिटी फोटोग्राफर हैं। वह कई सेलेब्रिटीज के साथ फोटोशूट कर चुके हैं। 

श्रद्धा कपूर के भी वह कई फोटोशूट कर चुके हैं। ऐसे ही एक फोटोशूट के दौरान श्रद्धा कपूर और रोहन की मुलाकात हुई थी और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। भले ही श्रद्धा कपूर रिश्ते को मानती ना हो लेकिन जनता को सब दिखाई पड़ता है। श्रद्धा कपूर और रोहन एक दूसरे से सच्चा प्यार करने लगे हैं। दोनों को अक्सर स्पॉट किया जाता है इनका प्यार जगजाहिर है। बस देरी है इनके कबूल करने की। रोहन श्रद्धा कपूर के फैमिली के भी बेहद करीब है। बहुत जल्द कपूर खानदान शादी का फैसला लेने वाला है। वह दिन दूर नहीं जब कपूर खानदान अपनी बेटी श्रद्धा का कन्यादान करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »