28 Mar 2024, 13:41:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने लॉकडाउन में शूटिंग शुरू की है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के फल्मि इंडस्ट्री में शूटिंग पूरी तरह ठप है। लॉकडाउन 4.0 के बाद धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच अक्षय कुमार निर्देशक आर बाल्की के साथ मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियो में सेट पर नजर आये।  बताया जा रहा है कि अक्षय और आर बाल्की ने स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए लॉकडाउन के बाद जÞम्मिेदारियों पर एक कैंपेन शूट किया है। इस दौरान टीम ने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा और सभी ने मास्क पहने।
 
शूटिंग में कम से कम क्रू को शामिल किया गया। आर बाल्की ने कहा ,‘‘लॉकडाउन के बाद हम सब की क्या जÞम्मिेदारियां होंगी, इसी विषय पर स्वास्थ्य मंत्रालय का यह विज्ञापन है। हमें काम फिर शुरू करना है, लेकिन इसके साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखना है। सोशल डिस्टेसिंग, आउटडोर सेट को सेनिटाइजÞ करना, संक्रमण रोकने वाली स्क्रींस और मास्क।  इससे पहले हमने पुलिस से संबंधित अनुमति ले ली थी। हमें यह इसलिए करना पड़ा, क्योंकि एक जÞरूरी संदेश देना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »