20 Apr 2024, 17:32:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करीना कपूर कैसे बनीं सबकी फेवरेट, शाहिद के पीछे पागल थीं लेकिन 10 साल....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 11:23AM | Updated Date: May 26 2020 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

करीना कपूर बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार में पैदा हुईं। एक्टर ही बनना था मतलब कपूर परिवार में पैदा होने वाले हर शख्स को तो एक्टर बनना ही है। अब इसमें तो कोई सोचने वाली बात ही नहीं है कि कुछ और करेंगे वो। करिश्मा अगर गोविंदा के साथ शूट कर रही हैं तो दीदी आज गोविंदा से मिलवा दो। शाहरुख के साथ शूट कर रही है तो शाहरुख से मिलवा दो। मतलब जैसे फैंस होते हैं हीरोज से मिलने के लिए एक्साइटेड रहते हैं तो करीना कपूर का कुछ ऐसा ही हाल था।

फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के जरिए अभिषेक बच्चन के साथ उनका डेब्यू हुआ था। अभिषेक बच्चन का तो कुछ नहीं हुआ लेकिन करीना कपूर को फिल्म में पसंद किया गया। फिल्म कुछ खास चली नहीं लेकिन करीना की गाड़ी जो है वो चल निकली। फिल्में मिलनी शुरू हुई। फिर अमिताभ बच्चन, ऋतिक रौशन और शाहरुख खान जैसे स्टार्स के साथ फिल्म मिली ‘कभी खुशी कभी गम’ और उसी फिल्म के दौरान खबर आई कि करीना कपूर और ऋतिक रौशन का अफेयर चल रहा है। 

करीना ने फिल्में करनी शुरू की। हर तरह की फिल्म की, कोई चली तो कोई नहीं चली। उसके बाद करीना की जिंदगी में एंट्री हुई शाहिद कपूर की। आमतौर पर फिल्म स्टार्स जो हैं ना वो जब भी उनका कोई अफेयर होता है ना वो मानते नहीं हैं। देखिए मानते इसलिए नहीं हैं क्योंकि मान लिया तो खेल खत्म। लेकिन अपनी करीना जो थी ना एक दम बिंदास। मान लिया कि शाहिद के साथ मेरा अफेयर चल रहा है। करीना का नाम था बेबो। बहन करिश्मा का नाम था लोलो। और पापा ने शाहिद बाबू का नाम रख दिया डोडो।

कपूर फैमिली की बेटी जो नॉन वेज की शौकीन हुआ करती थी। लेकिन करीना कपूर शाहिद कपूर के लिए वेजीटेरियन बन गई क्योंकि बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर वेजीटेरियन थे। और इस हद तक घनघोर वेजीटेरियन बन गई कि जब किसी रेस्टोरेंट में जाती थीं। तो वेज नान जो होता है ना उसमें भी पूछ डालती थी कि भैया ये वेज नान में कुछ नॉन वेज तो नहीं है। रेस्टोरेंट वालों को पता था कि ये वेजीटेरियन है। उसी रेस्टोरेंट में हर हफ्ते जाया करती थी। 

करीना और शाहिद का रिश्ता आगे बढ़ा और कुछ साल चला। परिवार को भी शाहिद बड़े पसंद थे बड़े अच्छे लगते थे। कपूर एंड कपूर मतलब सरनेम भी चेंज करनी की जरूरत नहीं। वैसे भी आजकल हीरोइनों कहां करती हैं। करना भी नहीं चाहिए। तो गाड़ी आगे बढ़ी। लेकिन वही कुछ दिन बाद हो गया ब्रेकअप। शाहिद कपूर और करीना कपूर के रिश्ते की एक बड़ी खास बात पता है क्या थी कि जब इनका अफेयर शुरू हुआ ना करीना कपूर उस वक्त तक बड़ी हीरोइन थीं। 

शाहिद कपूर भी नए नए आए थे लेकिन करीना कपूर को शाहिद इतने पसंद आ गए कि दो महीने तक शाहिद कपूर के पीछे पड़ीं रहीं। उनको मैसेज किए उनको कॉल्स किए कि पसंद हो तुम मुझे। और तब जाकर शाहिद कपूर ने हां की। सोचिए करीना कपूर किसी लड़के के पीछे पड़ी है कि मैं तुमको पसंद करती हूं। शाहिद से ब्रेकअप के बाद सवाल ये उठा कि करीना की जिंदगी में अब नया कौन। साल 2007 में अक्टूबर में लैक्मे फैशन वीक में अचानक से करीना एंट्री मारती हैं सैफ अली खान के साथ और हर कोई हैरान रह जाता है और उसी दिन सैफ अली खान ये कबूल कर लेते हैं कि हम दोनों साथ हैं और खुश हैं। सैफ उनसे उम्र में बड़े हैं। उनकी बहन करिश्मा के साथ काम कर चुके हैं।

करीना कपूर ने शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना जारी रखा। सलमान खान के साथ दबंग 2 में आइटम नंबर भी किया।। फेविकोल जो बहुत सुपरहिट रहा। करीना अब भी फिल्मों में खूब काम कर रही हैं और हर तरह के रोल कर रही हैं। शादी के बाद आमतौर पर स्टारडम कम हो जाता है। मां बनने के बाद स्टारडम और कम हो जाता है। ऐसा कहा जाता था लेकिन करीना जैसी हीरोइन ने उस बात को जो है झुठला दिया है। करीना का स्टारडम आज भी वैसा है जैसा पहले था। और उम्मीद है कि आने वाले कई सालों में ऐसा ही रहेगा और करीना हमें ऐसे ही एंटरटेन करती रहेंगी और वो हमारी फेवरेट बनी रहेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »