20 Apr 2024, 20:27:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन - बॉलीवुड में शोक की लहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 12:20AM | Updated Date: May 26 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है | यह खबर सुनने के बाद उनके फैंस के साथ बॉलीवुड में भी सन्नाटा छाया हुआ है। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि ‘पति पत्नी और वो’ की अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन गुरुवार को मुंबई के जूहू स्थित एक अस्पताल में हुआ था।विद्या सिन्हा बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं है |हाल ही में उनके निधन की खबर सुनकर पूरे बॉलीवुड में सन्नाटा छाया है।
 
विद्या सिन्हा को हाल ही में गंभीर हालत के चलते मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थीं। सांस संबंधी दिक्कत होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मुंबई स्थित हॉस्पिटल के ऑफिशियल ने जानकारी दी थी कि विद्या सिन्हा की हालत में पहले से काफी सुधार हुआ था। आपको बता दें कि विद्या सिन्हा अमोल पराशर संग अपनी एक्टिंग को लेकर काफी चर्चा में रहीं। फिल्म 'रजनीगंधा' और 'छोटी सी बात' ने विद्या सिन्हा का करियर ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »