28 Mar 2024, 15:02:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेता के गाने पर फिदा हुईं अमिताभ की नातिन नव्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 1:01AM | Updated Date: May 24 2020 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से काफी अच्छी दोस्ती है। जब से नव्या को मीजान के साथ देखा गया है, ऐसी चर्चा है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में ऐक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अपना एक वीडियो शेयर किया। इसमें अदनाम सामी के मशहूर गाने 'भीगी भीगी रातों में' गाते नजर आ रहे हैं।
 
उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन दिया, 'मेरा लेटा नाइट क्वारंटीन रूटीन। हर शुक्रवार को मेरे कवर्स!! किसी भी तरह की रिक्वेस्ट के लिए कॉमेंट करें!! भीगी भीगी रातों में मेरा फेवरिट है।' जैसे ही मीजान ने पोस्ट शेयर किया, उनकी कथित लेडीलव नव्या को यह काफी पसंद आया। उन्होंने कॉमेंट सेक्शन में दिल वाला इमोजी बनाया।
 
मुंबई मिरर के साथ एक इंट्रैक्शन में मीजान ने बताया था कि उनका एक ही दोस्तों वाला सर्कल है। नव्या उनकी बहन की बेस्ट फ्रेंड हैं, इसलिए वे दोनों भी अच्छे दोस्त हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो मीजान की परफॉर्मेंस को 'मलाल' में पसंद किया था। अब वह प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएंगे। इसमें परेश रावल और शिल्पा शेट्टी जैसे ऐक्टर्स भी अहम किरदारों में हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »