28 Mar 2024, 20:41:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मां बनने को लेकर आया प्रियंका चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- मैं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 12:17AM | Updated Date: Apr 3 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस के चलते प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के साथ घर में बंद हैं। इस बीच प्रियंका ने एक इंटरव्यू में मां बनने को लेकर बात की। इंटरव्यू में निक जोनास के साथ बच्चे को लेकर यह कहा था कि वह उनके एजेंडा में है। बच्चा पैदा करने को लेकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा - परिवार होना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यह हमेशा रहा है। यह कुछ ऐसा है जो मैं निश्चित रूप से करना चाहती हूं और मैं उम्मीद कर रही हूं कि जब भी, सही समय पर, ईश्वर चाहेगा तब ऐसा होगा।
 
प्रियंका चोपड़ा ने आगे इंटरव्यू में कहा - मेरी मां की सभी बहनें पढ़ने-लिखने में आगे थीं। लेकिन मेरे पिता स्वतंत्र विचार वाले, रचनात्मक, संगीतकार और कलाकार थे, साथ ही एक सर्जन भी थे। मेरी दादी मुझे लेकर हमेशा कहा करती थी कि मुझसे कौन शादी करेगा? यह खाना नहीं बना सकती। और मेरे पापा कहा करते थे कि मैं इसके साथ कुक भेज दूंगा। इसे कभी किचन में जाने की जरूरत नहीं पडे़गी। जब मेरी मां की शादी हुई थी तब उन्हें भी खाना बनाना नहीं आता था. मेरे पापा ने उन्हें खाना बनाना सिखाया। प्रियंका ने कहा - मेरे पापा ने मां को वह खाना बनाना सिखाया, जो उन्हें पसंद था। चालाक व्यक्ति। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »