28 Mar 2024, 17:28:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका ने कहा- फिर से इस गाने पर रिक्रिएटिंग ना हो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 12:51AM | Updated Date: Feb 28 2020 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में गाया हुआ गाना 'छैया-छैया' पर रिक्रिएट करने से मना कर दिया है। 'छैया-छैया' को सुखविंदर सिंह ने और सपना अवस्थी ने अपनी आवाज दी थी, वहीं यह गाना मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' का है। इस गाने के वीडियो में मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान हैं।
 
मलाइका ने हाल ही में नए डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के एक एपिसोड में इस गाने पर डांस किया था, वहीं उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘जब आप यह गाना बजाते हैं तो कुछ नहीं किया जा सकता है, बस खड़े होकर डांस करिए। यह आईकॉनिक गाना है। जब मैं इस गाने को शूट कर रही थी तब गीता फराह की सहायक थीं।’ वहीं उनसे रीक्रिएशन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में रीक्रिएशन का दौर चल रहा है। ऐसे कुछ गाने हैं, जिन्हें छुआ नहीं जाना चाहिए। ऐसे कुछ पांच या 10 गाने होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »