28 Mar 2024, 22:46:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

2020 में दिवाली पर रिलीज होगी ये 5 बड़ी फिल्में, मचाएंगी धमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:55PM | Updated Date: Feb 26 2020 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साल 2020 पूरी तरह से अजय देवगन के लिए लकी साबित हो रहा है। एक तरफ जहां अजय देवगन की तानाजी द अनसंग वॅारियर की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं जल्द रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी में भी अजय देवगन एक कड़क सिंघम एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इस आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2020 में दिवाली पर रिलीज होने वाली इन 5 बड़ी फिल्‍मों के बारे में... 
 
1. आंख मिचोली
अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु अपनी अगली फिल्म 'आंख मिचोली' में मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे। यह पारिवारिक प़ृष्ठभूमि पर आधारित एक मनोरंजक फिल्म है जिसे उमेश शुक्ला निर्देशित करेंगे। फिल्म '102 नॉट आउट' की सफलता के बाद सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और शुक्ला 'आंख मिचोली' के लिए एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। इस साल दीवाली पर फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
 
2. वलिमई
 तमिल सुपरस्टार "अजीत कुमार" की आने वाली फिल्म वलिमई दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है वो इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं।, उनकी ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। विश्वासम और नरकोंडा पारवाई की सफलता के बाद दर्शक उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है, जो इस साल तमिल की एक मच अवेटेड फिल्म है।
 
3. अन्नाथे
सुपरस्टार "रजनीकांत" ने इस फिल्म के लिए डायरेक्टर "शिवा" से हाथ मिलाया है जो अजीत कुमार को लेकर वीरम, विवेगम, वेदलम और विश्वासम जैसी हिट फिल्में बना चुके है। रजनीकांत के साथ इस फिल्म में नयनतारा को देखा जाएगा, वैसे ये जोड़ी अभी हाल ही में दरबार फिल्म में दिखाई दे चुकी हैं। एक्टर रजनीकांत की ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, रजनीकांत की अन्नाथे तमिल की एक मच अवेटेड फिल्म है।
 
4. धाकड़
एक्ट्रेस "कंगना रनौत" धाकड़ नाम की एक फिल्म कर रही है, जिसके कई पोस्टर व टीजर भी रिलीज हो चुके है। जिनके साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी किया जा चूका था, ये फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कंगना रनौत एक्शन लुक में दिखाई देने वाली हैं, एक्ट्रेस कंगना रनौत की ये फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज के कारण फ्लॉप हो सकती है। वैसे फिलहाल कंगना रनौत थलाइवी फिल्म की शूटिंग में कर रही हैं।
 
5. पृथ्वीराज
अभिनेता अक्षय कुमार की एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें वो पृथ्वीराज चौहान का का रोल निभा रहे है। फिल्म को एक बड़ी लागत में बनाया जा रहा है, वैसे फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स कर रहा है। फिल्म में एक्टर 'अक्षय कुमार' के साथ "मानुषी छिल्लर" को देखा जाएगा। जो फिल्म में उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं, इनके अलावा पृथ्वीराज में संजय दत्त, सोनू सूद और मानव विज को भी देखा जाएगा। फिल्म दिवाली पर एक बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है। वैसे यशराज फिल्म्स इस फिल्म को 200 करोड़ के एक बिग बजट में बना रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »