29 Mar 2024, 04:59:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एलईडी पैंट में नजर आयी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 2:41AM | Updated Date: Feb 24 2020 2:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने जब से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, तभी से वो सुर्खियों में हैं। कभी फिल्मों की वजह से तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से वो छाई रहती हैं। हाल ही में अनन्या पांडे एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की पार्टी में पहुंचीं, जहां वो एलईडी पैंट्स में दिखीं। इस दौरान उन्होंने 'अंखियों से गोली मारे' पर जमकर डांस किया। अनन्या पांडे का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
 
अनन्या पांडे के साथ भूमि पेडनेकर की पार्टी में ईशान खट्टर भी पहुंचे। इस पार्टी में सबसे ज्यादा आकर्षण की केंद्र अनन्या पांडे की एलईडी पैंट रही। हाल ही में अनन्या पांडे की फिल्म  'पति पत्नी और वो' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अलावा कार्तिक आर्यन और  भूमि पेडनेकर भी नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। बता दें कि अनन्या पांडे ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से टाइगर श्रॉफ के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब खबर है कि वो साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ निर्देशक पुरी जगन्नाथ की आगामी परियोजना में साथ नजर आएंगी। फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर पर इस आगामी शीर्षकहीन परियोजना का ऐलान किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »