20 Apr 2024, 02:57:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एकता कपूर ने गरीबों को फेंककर बांटे केले, लोगों ने की जमकर खिंचाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 4:05PM | Updated Date: Feb 23 2020 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टेलीविजन क्वीन एकता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एकता कपूर मंदिर के बाहर बैठे लोगों को केले बांटती नजर आ रही हैं। एकता कपूर अपने इस वीडियो को लेकर ट्रोल भी हो गई हैं। टीवी क्वीन के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।
 
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एकता गरीबों में फल बांट रही हैं और साथ ही फैन्स के साथ फोटो भी खिंचवा रही हैं। वायरल वीडियो में एकता कपूर गरीबों को प्यार से केले देने के बजाय फेंकते दिखाई दे रही हैं। एकता कपूर के इसी अंदाज को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »