29 Mar 2024, 02:55:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'डांस प्लस सीजन 5' के विजेता बने रूपेश, ट्रॉफी के साथ मिला...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 3:19PM | Updated Date: Feb 23 2020 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो डांस प्लस के सीजन पांच को विजेता मिल गया है। डांस प्लस 5 के विजेता मुंबई के रहने वाले रूपेश बने हैं। वह धर्मेश येलांडे की टीम में थे। रुपेश मास्टर धर्मेश येलांदे की टीम में थे और सीरियल के शुरुआत से ही अच्छा परफॉर्म कर रहे थे। उसके बाद रुपेश फाइनल की रेस में भी सबसे आगे रहे और उन्होंने डांस प्लस के सीजन पांच के विनर का खिताब जीत लिया।
 
डांस प्लस 5 का खिताब जीतने पर रूपेश बाने को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये का इनाम भी दिया गया। 'डांस प्लस 5 के फिनाले एपिसोड में शो के जज रेमो डिसूजा ने विजेता की घोषणा की। वहीं, डांस प्लस 5 के विनर रूपेश बाने को ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये का इनाम भी मिला। रूपेश के नाम की घोषणा होने पर उनकी मां खुशी से रोने लगीं, तो वहीं विनर की आंखें भी नम हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »