29 Mar 2024, 19:22:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋचा चढ्डा की शादी हो गई फिक्स, 15 अप्रैल को लेंगी 7 फेरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 4:48PM | Updated Date: Feb 21 2020 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फज़ल पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये दोनों कब शादी करेंगे इसको लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने अपनी शादी की तारीख और स्थान तय कर लिया है। दोनों 15 अप्रैल को दिल्ली में कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं। शादी के बाद दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में रिसेप्शन दिया जायेगा।
जानकारी के अनुसार, ये शादी काफी प्राइवेट रहने वाली है, जिसमें इस जोड़ी का परिवार और करीबी दोस्‍त ही शामिल होंगे। खबर है कि ऋचा और अली कोर्ट मैरेज करेंगे और उसके बाद अपने दोस्‍तों-रिश्‍तेदारों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्‍शन भी देंगे।
 
सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों की शादी 4 बड़े फंक्‍शन होने वाले हैं, जिसमें शादी और उसके बाद 3 बड़े रिसेप्‍शन होंगे। ये रिसेप्‍शन दिल्‍ली, लखनऊ और मुंबई में होंगे। जबकि इन दोनों की शादी दिल्‍ली में होगी। अली और ऋचा लखनऊ और दिल्‍ली से हैं तो वह अपने परिवार वालों के लिए ये रिसेप्‍शन देंगे। जबकि मुंबई में इंडस्‍ट्री के दोस्‍तों के लिए ये रिसेप्‍शन होगा। लखनऊ में 18 अप्रैल को रिसेप्‍शन होगा जबकि मुंबई रिसेप्‍शन की डेट 21 अप्रैल बताई जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »