18 Apr 2024, 15:06:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स - बनी पहली भारतीय...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 4:35PM | Updated Date: Feb 21 2020 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से जुड़ा एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि प्रियंका की फैन फॉलोइंग की वजह से ही आज उनके इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। यह रिकॉर्ड बनाने के बाद विराट कोहली के बाद प्रियंका दूसरी सेलिब्रिटी बन गई हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाली प्रियंका पहली भारतीय महिला भी बन गई हैं।
 
फिलहाल विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 50.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी हफ्ते की शुरुआत में विराट कोहली के खाते में यह उपलब्धि आई है। बात करें और भी दूसरे सेलिब्रिटीज की तो इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाले भारतीय सेलेब्स में विराट और प्रियंका के बाद दीपिका पादुकोण का नंबर आता है। दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 44.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »