28 Mar 2024, 17:06:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने दोस्त अर्जुन कपूर को उनकी फिल्म ‘पानीपत’ के लिये शुभकामनायें दी है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर, कीर्ति सैनन और संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभायी है। ‘पानीपत’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सिलेब्स शामिल हुए और फिल्म की स्टार कास्ट को शुभकामनाएं दीं।
 
अर्जन कपूर के बेस्ट फ्रेंड रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर के साथ सेल्फी ली और शुभकामनाएं दीं। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ की एक सेल्फी शेयर की। सेल्फी में उन्होंने अर्जुन कपूर को पीछे से पकड़ रखा है और दोनों अभिनेता मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म पानीपत शुक्रवार (आज) रिलीज हो गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »