20 Apr 2024, 00:08:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राजेश खन्ना की यह गर्लफ्रेंड रोज पी जाती है 40 सिगरेट और ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 12:16PM | Updated Date: Nov 15 2019 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। हिन्‍दी बॉलीवुड फिल्म जगत में कई अभिनेत्रियां हैं जिनको सिगरेट और शराब पीते हुए देखा गया है। फिल्म के अलावा रियल लाइफ में भी कई अभिनेत्रियां सिगरेट और शराब की शौकीन होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही बॉलीवुड अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं जो 1 दिन में लगभग 40 कप चाय के साथ 40 सिगरेट पी जाती है। आपको बता दें कि जिस अभिनेत्री कि यहां बात हो रही है उस अभिनेत्री का नाम अंजू महेंद्रू है। बता दे कि अभिनेत्री अंजू अपने समय में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है।
 
एक समय में इनका अफेयर बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ राह चुका है। और दोनों का रिश्ता करीब 7 साल तक चला था। इनकी लाइफस्टाइल अक्सर सुर्खियों में बानी रहती है। इन्होंने कई बेहतरीन टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है। वह 73 साल की हो चुकी है और आज भी पूरी तरह से फिट है। उनका कहना है कि वह रोजाना करीब 4:00 बजे ही सो कर उठ जाती है और केवल 4 घंटे ही सोती है। वह हर दिन करीब 40 कप चाय और 40 सिगरेट पी जाती है। 73 की उम्र में भी फिट रहने वाली यह अभिनेत्री सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »