29 Mar 2024, 14:43:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आमिर खान कर रहे बेसब्री से इंतजार द स्काई इज पिंक का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 11:08AM | Updated Date: Sep 17 2019 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान , प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक  देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की मुख्य भूमिकायें हैं। फिल्म का ट्रेलर रोमांस, ड्रामा, ट्रैजिडी और आशाओं से भरा हुआ है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद हर किसी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आमिर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक  के ट्रेलर की तारीफ की है। आमिर खान ने पोस्ट में लिखा, 'मुझे फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया। मूवी देखने का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि सोनाली ने एक बार फिर बेहद शानदार फिल्म बनाई है। मुझे पूरा यकीन है कि फिल्म में प्रियंका, फरहान और जायरा की परफॉर्मेंस हमें चौंकाने वाली है। आपकी फिल्म के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं। गौरतलब है कि द स्काई इज पिंक  फिल्म की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में जायरा वसीम ने आयशा चौधरी की भूमिका निभाई है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »