29 Mar 2024, 21:07:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विश्वजीत प्रधान के बेटे ओजस्वी ने फैशन की दुनिया में रखा कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 3:08PM | Updated Date: Aug 17 2019 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबॉर्न। अभिनेता विश्वजीत प्रधान और फैशन डिजाइनर सोनालिका प्रधान ने यहां एक समारोह में अपने बेटे ओजस्वी प्रधान को फैशन की दुनिया में लॉन्च किया। 'राज' और 'जख्म' जैसी फिल्मों में काम कर चुके विश्वजीत ने कहा, "मैं एक गौरवान्वित पिता हूं और अपने बेटे को रैम्प पर चलते देख बेहद खुश हूं। हमें उसके एक्टिंग डेब्यू का भी इंतजार है।
 
यह उसके लिए बिल्कुल सही समय है। सामंत चौहान, रिमी नायक और सायंतन सरकार जैसे कई सेलेब्रिटीज इस समारोह में शामिल हुए थे। सोनालिका ने कहा, "एक मां के लिए अपने बच्चे को सफल होते देखना एक सपना होता है और मेरे बेटे ने मनोरंजन और फैशन की दुनिया में अपने सफर की शुरुआत की है। मैं उसे बढ़ते देखना चाहती हूं।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »