मुंबई। प्रिया प्रकाश वारियर अपनी पहली फिल्म के गाने में आँख मारने के बाद रातोंरात सनसनी बन गई थी। तब से उन्हें 'विंक गर्ल' के नाम से जाना जाता था और वह दक्षिण में अब एक जानी जाने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जादू चल निकला। इस वजह से प्रिया प्रकाश हो रही ट्रोल कई बार ऐसा भी होता कि फ़िल्मी सितारों के फैंस उनकी गलती पर उनकी जमकर खिंचाई भी करते हैं ऐसा ही कुछ प्रिया प्रकाश के साथ भी हुआ। प्रिया सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बन गई।
हाल ही में एक इंडोर्समेन्ट के लिए प्रिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की और उनका मज़ाक बन गया। उनके फैंस का ध्यान इस बात पर चला गया और उसके बाद ही लोगो ने प्रिया को इस बात के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालाँकि प्रिया ने गलती पता चलते ही सुधार ली लेकिन लोगो ने फिर भी उन्हें नहीं बख्शा। आपको बता दें कि आपको बता दें कि साल 2018 में वैलंटाइंस डे के स्पेशल मौके पर प्रिया प्रकाश रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। इसकी वजह थी उनकी पहली फिल्म के एक गाने में उनकी नटखट अदाएं जिसे लोगो ने उस समय खूब पसंद किया था।