28 Mar 2024, 17:16:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस ने जेएनयू छात्रा से छेड़छाड़ के प्रयास का मामला किया दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2022 3:00PM | Updated Date: Jan 18 2022 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की पीएचडी छात्रा के साथ परिसर में छेड़छाड़ के प्रयास के बाद मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसे पुलिस नियंत्रण कक्ष से छेड़छाड़ के संबंध में फोन आया था। पुलिस ने बताया कि छात्रा सोमवार की रात करीब पौने बारह बजे ईस्ट गेट रोड पर टहल रही थी तभी कैंपस परिसर में मोटरसाइकिल पर आये युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर युवक भाग गये पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »