29 Mar 2024, 19:47:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली सरकार का ऐलान: 29 नवंबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, वर्क फ्रॉम होम भी ख़त्म होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2021 4:57PM | Updated Date: Nov 24 2021 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली में प्रदूषण के चलते बंद किए स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 29 नवंबर से अब फिर से खोला जा रहा है । इसके साथ सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा भी खत्म कर दी गई है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय  ने बुधवार को 12 विभागों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया। बैठक के बाद गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में 3 दिन से प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। जिसके चलते अब फिर से स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 29 नवंबर से खोला जाएगा। साथ ही अब 29 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम वाले सरकारी कर्मचारी दफ्तर आएंगे। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक गैर जरूरी सेवाओं में लगे सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही एंट्री मिलेगी। पेट्रोल और डीजल से चलने वाले ट्रकों पर बैन जारी रहेगा।
 
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने साथ ही कहा कि लोगों को सुझाव है कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें। मेट्रो का इस्तेमाल करें। राय ने साथ ही कहा कि कई जगह मेट्रो के लिए शटल बस सेवा शुरू करेंगे। दरअसल हवा की खराब स्थिति की वजह से दिल्ली सरकार ने स्कूलों समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया था। हालांकि ऑनलाइन क्लास पर इस दौरान कोई रोक नहीं लगाई गई। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’व्यवस्था की गई थी। इसके साथ 26 नवंबर तक दिल्ली में गैर जरूरी ट्रकों की एंट्री पर बैन लगाया गया था। जिसके बाद अब इन सभी फैसलों पर मौजूदा हालात को देखते हुए फैसला लिया गया है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली सरकार ने वायु की गुणवत्ता में सुधार और श्रमिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए निर्माण से संबंधित गतिविधियों पर से रोक हटा दी है। सोमवार को दिल्ली में कंस्ट्रक्शन के कार्यो को खोलने का निर्णय लिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »