25 Apr 2024, 13:46:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शर्मसार : लॉकडाउन के दौरान घर गई युवती से सौतेला पिता करता रहा रेप, प्रेग्नेंट हो गई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2021 8:50PM | Updated Date: Oct 26 2021 8:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा का आरोप है कि कोरोना काल के दौरान जब उन्हें हॉस्टल से घर भेजा गया था। उस दौरान सौतेले पिता ने डरा धमकाकर कई बार रेप किया। अब हॉस्टल खुला और वह वापस आई तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वॉर्डन ने जांच की तो प्रेग्नेंट होने का खुलासा हुआ। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। पुल प्रह्लादपुर पुलिस ने आईपीसी 376 और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
9 अक्टूबर को हॉस्टल लौटी थी छात्रा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार को ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित एक स्कूल के हॉस्टल से छात्रा के साथ अनहोनी घटना की जानकारी मिली। छात्रा 11वीं क्लास में पढ़ाई कर रही है। हॉस्टल की हेड वॉर्डन ने पीड़ित छात्रा के हवाले से पुलिस को बताया कि वह पिछले 9 साल से इस स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा, तब हॉस्टल के सभी स्टूडेंट्स को उनके घर भेज दिया था। अब अक्टूबर में स्कूल और हॉस्टल को खोला गया है तो सभी स्टूडेंट्स वापस आ गए। पीड़ित छात्रा भी 9 अक्टूबर को हॉस्टल लौट आई। इसके लिए उसे कोविड गाइडलाइंस की वजह से क्वरंटीन भी रखा गया।
 
सौतेले पिता और भाई की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं
उसके बाद से छात्रा की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। पुलिस के अनुसार लगातार तबीयत बिगड़ने की वजह से वॉर्डन ने उसके सौतेले पिता और भाई को सूचित किया, लेकिन उन लोगों की तरफ कोई रिस्पांस नहीं मिला। ना हीं कोई देखने आया। इधर छात्रा की हालत दिनों दिन बिगड़ रही थी। इसी दौरान छात्रा की हालत देखकर वॉर्डन को शक हुआ। उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
 
पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को किया अरेस्ट
वॉर्डन ने काउसंलिंग करते हुए जोर देकर पूछताछ की तो छात्रा ने सच बताया कि जब वह पुल प्रह्लादपुर लाल कुआं स्थित अपने सौतेले पिता के घर पर कोरोना के समय थी। तब सौतेला पिता डरा धमकाकर लगातार रेप करता रहा। इस संबंध में पुल प्रह्लादपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »