29 Mar 2024, 12:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना संक्रमण से अब-तक 2952 कर्मचारियों की मौत, 98 थे वेक्‍सीनेटेड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 5:30PM | Updated Date: Jul 30 2021 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना संक्रमण का प्रभाव रेल्‍वे कर्मचारियों पर भी भारी पड़ रहा है रेल्‍वे के कई कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। इनमें करीबन 98 कर्मचारियों ने कोरोना वेक्‍सीन लगवा ली थी। अब तक रेलवे के 2952 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के बाद 1,57,496 मामलों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुयी। उनमे से 2952 कर्मचारियों की कोविड-19 बीमारी के कारण मृत्यु हुई है। कोविड बीमारी के कारण मृत्यु के कुल 2952 मामलों में से 2857 मामलों में रेलवे कर्मचारियों के परिवारों को बकाया राशि का भुगतान कर दिया गया है तथा 1931 मामलों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »