29 Mar 2024, 05:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यमुना नदी उफान पर, जलस्‍तर खतरे के निशान के बेहद करीब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 2:26PM | Updated Date: Jul 30 2021 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राजधानी में पीछले 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते यमुना का जलस्‍तर तेजी से खतरे के निशान पर बढ़ रहा है। दिल्ली प्रशासन ने शुक्रवार को राजधानी में यमुना का जलस्तर 205.22 मीटर तक पहुंच जाने पर 'अलर्ट' की घोषणा की, उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने के कारण यमुना में जल स्तर बढ़कर खतरे के निशान 205.33 मीटर के बेहद करीब पहुंच गया है। बारिश पीछले 24 घंटे से हो रही है जिससे पानी और बढ़ने के आसार हैं दिल्ली में यमुना 24 घंटे में खतरे के निशान तक पहुंच सकती है। \

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अलग-अलग इलाको में 13 नौकाओं को तैनात किया है तथा 21 अन्य को तैयार रखा है। हरियाणा द्वारा हथनीकुंड बैराज से यमुना में और पानी छोड़े जाने पर दिल्ली पुलिस और पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने राजधानी में यमुना के मैदानी इलाकों में रह रहे लोगों से स्थान खाली कराना शुरू कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को यमुना पुश्ता इलाके में शहर की सरकार के आश्रय गृहों में ले जाया जा रहा है।

सुबह साढ़े आठ बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जल स्तर 205.22 दर्ज किया गया। गुरुवार को रात साढ़े आठ बजे यह 203.74 मीटर दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, सुबह छह बजे जल स्तर 205.10 मीटर और सात बजे 205.17 मीटर था। जल स्तर और बढ़ सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »