29 Mar 2024, 17:42:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में कल से बार खुल सकेंगे, रेस्टोरेंट को और राहत, लेकिन इन पर अब भी पाबंदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2021 3:46PM | Updated Date: Jun 20 2021 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अनलॉक के चौथे हफ्ते यानी कल से कई और क्षेत्रों में राहत मिलने वाली है। दिल्ली में सोमवार से बार खोलने की इजाजत भी मिल गई है। केजरीवाल सरकार ने अनलॉक के तहत दिल्ली में 50 फीसदी सिटिंग कैपिसिटी के साथ बार शुरू करने की इजाजत दी है। दिल्ली में बार दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। दिल्ली में अभी तक रेस्टोरेंट्स 50 फीसदी सिटिंग क्षमता के साथ सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुल रहे थे।

इसके अलावा सोमवार से राजधानी में और भी राहतों का ऐलान किया गया है। रोस्टोरेंट अब सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। बता दें कि दिल्ली में अभी तक सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ही रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति थी। हालांकि, रेस्टोरेंट में अभी भी 50% ग्राहक ही बैठ सकेंगे।

साथ ही कल से पब्लिक पार्क और गार्डन को भी खोलने की अनुमति मिल गई है। 21 जून से राजधानी में पब्लिक, पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब और आउटडोर योगा एक्टिविटी की इजाजत मिल गई है। इसके साथ ही बाजार, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल्स भी सुबह 10 बजे से रात के 8 बजे तक खुल सकेंगे।

मेट्रो अभी भी 50% कैपेसिटी के साथ ही चलेगी। साथ ही बस, ऑटो, रिक्शा, टैक्सी, कैब, फटफट सेवा जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कम यात्री ही बैठाए जाएंगे।

लेकिन अब भी कई तरह की सेवाओं पर पाबंदी जारी रहेगा। पब्लिक प्लेस में शादी करने पर मनाही जारी रहेगी। अभी भी सिर्फ कोर्ट मैरिज या घर पर ही शादी हो सकेगी। उसमें भी सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगेष इसके अलावा अंतिम संस्कार में भी ज्यादा से ज्यादा 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं।

शिक्षण संस्थान को अब भी खोलने की इजाजत नहीं दो गई है। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी तरह के राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल से जुड़े जमावड़ों पर पहले की तरह पाबंदी रहेगी। स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे। हालांकि, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ी यहां जा सकते हैं।सिनेमा थियेटर, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेन्मेंट पार्क, एम्यूजमेंट पार्क, वॉटर पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम और असेंबली हॉल्स बंद रहेंगे। स्पा, जिम भी अभी नहीं खुलेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »