28 Mar 2024, 23:58:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में कोरोना के 19,832 नये मामले, 341 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2021 12:08AM | Updated Date: May 8 2021 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान भी कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि जारी रही और इस दौरान 19,800 से अधिक नये मामले सामने आये तथा 341 और मरीजों की मौत हुई जबकि सक्रिय मामले 406 से अधिक और बढ़कर 91,000 के पार पहुंच गये।

दिल्ली में शुक्रवार को सक्रिय मामले 406 और बढ़कर 91,035 पहुंच गये। राजधानी में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामलों में यह वृद्धि दर्ज की गयी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 19,832  नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 12,92,867 तक पहुंच गयी है जबकि 19,085 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 11,83,093 हो गयी। 

इस दौरान 341 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 18,739 पर पहुंच गया। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.45 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चौथे स्थान पर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 79,593 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जाँच संख्या बढ़कर 3.66 करोड़ के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जाँच का औसत 8,09,739 है। इस बीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ कर 50,785 पहुंच गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »