20 Apr 2024, 10:23:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्कूल संगठन दिल्ली सरकार के खिलाफ निकालेंगे विरोध मार्च, कर रहें है ये बडी मांगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2021 9:47PM | Updated Date: Jan 12 2021 9:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। स्कूल खोले जाने की मांगों को लेकर दिल्ली सरकार अनदेखी कर रही है जिससे परेशान होकर प्राइवेट स्कूल संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। प्राइवेट स्कूलों संगठनों के नेतृत्व में करीब 500 स्कूल संचालक 18 जनवरी को दिल्ली में विरोध मार्च निकालेंगे। संगठनों के मुताबिक कोविड और लॉकडाउन के चलते दिल्ली में मार्च 2020 से लेकर स्कूल अब तक बंद हैं। देश के विभिन्न राज्यों में नवंबर 2020 स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दिल्ली के पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश, राजस्थान समेत तमाम राज्यों में स्कूल खुल गए हैं। लेकिन दिल्ली के स्कूल बंद होने के चलते स्कूल संचालकों समेत तमाम शिक्षक और स्टाफ परेशानियों का सामना कर रहे हैं। संचालकों का कहना है एक स्कूल खोलने का मतलब 100 जेल बंद करने के बराबर होता है। ऐसे में सैकड़ों स्कूल बंद होने से कितनी जेलें भरेंगी, इसका अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता। इसलिए स्कूल संचालक अब अपनी चार मांगों को लेकर 18 जनवरी को दिल्ली के चंदगीराम अखाड़े से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक विरोध मार्च निकालेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »