19 Apr 2024, 16:45:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘नल से जल’ संबंधी दिक्कत सुलझाने मणिपुर पहुंचा जल मिशन का दल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2021 6:41PM | Updated Date: Jan 12 2021 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जल जीवन मिशन के तहत हर घर को ‘नल से जल’ पहुंचाने की व्यवस्था में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों के समाघान के लिए राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का छह सदस्यीय दल मणिपुर की चार दिन की यात्रा पर है। जल शक्ति मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का छह सदस्य दल 10 से 13 जनवरी तक मणिपुर में रहेगा और हर घर में नल से जल पहुंचाने के केंद्र के कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।

दल के सदस्य चार दिवसीय यात्रा के दौरान काक्‍चिंग, थाउबल, विष्णुपुर और नोनी जिलों का भी दौरा करेंगे और वहां कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों के साथ ही ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ भी संवाद करेंगे। दल के सदस्य जिला स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष से भी मिलेंगे और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे कार्यक्रम की प्रगति के बारे में जानकारी देंगे।  मंत्रालय के अनुसार मणिपुर में 4.51 लाख ग्रामीण परिवार हैं जिनमें से महज 37 फीसदी यानी 1.67 लाख परिवारों तक ही नल के जरिए घर तक पानी की आपूर्ति होती है।

राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 2021-22 तक राज्य के सभी घरों को नल के जरिए जल पहुंचाने की योजना से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »