29 Mar 2024, 05:56:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

निरंकारी मिशन के शीर्ष अनुयायी खेमराज चड्ढा का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 9:40PM | Updated Date: Nov 30 2020 9:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निरंकारी मिशन के केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के चेयरमैन खेम राज चड्ढा का रविवार रात को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ थे। संत निरंकारी मंडल ने सोमवार को जानकारी दी कि मंडल के महान विद्वान और समर्पित संत श्री खेम राज चड्ढा का 29 नवंबर रात को निधन हो गया है।
उनका अंतिम संस्कार पंजाबी बाग सीएनजी विधुत शवदाह गृह  में एक दिसंबर मंगलवार को दोपहर तीन बजे किया जायेगा। मंडल की ओर से सभी भक्तों से मौजूदा परिस्थितियों को  देखते हुये अपने घरों से ही परिवार के प्रति संवदेनायें व्यक्त करने का आग्रह किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री चड्ढा का बचपन से ही अध्यात्म की ओर ध्यान था। वह तत्कालीन सद्गुरु शहंशाह बाबा अवतार सिंह की मौजूदगी में 17 सितंबर 1948 को संत निरंकारी मिशन से जुड़े थे। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »