28 Mar 2024, 15:15:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले सबसे अधिक बढ़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2020 12:32PM | Updated Date: Nov 25 2020 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस महामारी के सक्रिय मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 20 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में बढ़े है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक 1323 सक्रिय मामले बढ़े, उसके बाद दिल्ली में 1172, राजस्थान में 1081 और छत्तीसगढ़ में 889 सक्रिय मामले बढ़े है। इन राज्यों के अलावा इस दौरान 16 अन्य राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 44,376 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 92.22 लाख के पार पहुंच गयी तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या 86.42 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 481 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,34,699 हो गया है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6079 बढने के बाद अब सक्रिय मामले बढ़कर 4,44,746 हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है: 

राज्य.....................सक्रिय........स्वस्थ......मौत 

अंडमान निकोबार.....142..........4464......61 

आंध्र प्रदेश ..........13024.......843863..6956  

अरुणाचल प्रदेश .....1004........15091.....49 

असम ..................3214........207649...976  

बिहार ................4897..........224715..1233  

चंडीगढ़ ..............1128..........15455....265  

छत्तीसगढ़ ..........22815..........201744..2767  

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव ..37...........3286.......2 

दिल्ली ..............38501.......493419....8621  

गोवा ................1221..........45168.....679  

गुजरात ............14044........182473...3892  

हरियाणा ..........20765........199278...2249  

हिमाचल प्रदेश....7150..........28007.... 572  

जम्मू कश्मीर..... 5357.........100322...1651  

झारखंड ..........2242..........104724....955  

कर्नाटक .........24631........840099...11695  

केरल.............64539.........505238...2095  

लद्दाख ............854.............7069......105  

मध्यप्रदेश........12979..........180349...3183  

महाराष्ट्र.......84238..........1658879..46683  

मणिपुर .........3175..........20525......240  

मेघालय .........893............10451....110 

मिजोरम ........442.............3298......5 

नागालैंड .......1473............9397.....61 

ओडिशा .......6226.........307374....1671  

पुड्डुचेरी .........489...........35671......609 

पंजाब ..........6834.........136178...4653  

राजस्थान .....25197........223085...2200  

सिक्किम .......238..........4437........102  

तमिलनाडु ....11875......749662...11639  

तेलंगाना ......10886......253715.....1441  

त्रिपुरा ........790...........31368......370 

उत्तराखंड ....4638........66349.....1173  

उत्तरप्रदेश....23928......499507....7615  

पं बंगाल ....24880......430462....8121  

कुल.......444746....8642771...134699 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »