29 Mar 2024, 10:57:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 26700 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 12:14AM | Updated Date: Oct 26 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,136 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.56 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन चिंता की बात यह है कि इस दौरान मरीजों के स्वस्थ होने की दर में कमी दर्ज की गयी है जिससे सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है।  

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी में संक्रमितों की संख्या 3,56,656 हो गई। इस दौरान 3,826 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक कुल 3,23,654  लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक वृद्धि के साथ 90.75 फीसदी पहुंच गयी जो शनिवार को 90.72 फीसदी थी। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 33 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,258  हो गयी है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 49,069 लोगों जांच की गई और यहां अब तक वायरस के कुल 43,64,408 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राजधानी में प्रति 10 लाख पर जांच का औसत आंकड़ा 2,29,705 है। चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या कम होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 277 और बढ़कर आज 26,744 पहुंच गयी जो शनिवार 26,467 को थी। इनमें से होम आइसोलेशन में 16,111 लोग भर्ती हैं। इसबीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की है और इनकी संख्या और बढ़कर अब 2893 हो गयी है शनिवार तक 2840 थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »