18 Apr 2024, 12:47:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमेरिका, भारत और ब्राज़ील में कोरोना के आधे से अधिक मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2020 1:04PM | Updated Date: Oct 1 2020 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप से विश्वभर में अबतक दर्ज किये गए कुल मामलों में से 50 प्रतिशत से अधिक मामले अमेरिका, भारत और ब्राज़ील में दर्ज किये गए हैं। इन तीन देशों में कोरोना वायरस से अब तक एक करोड़ 85 लाख 71 हजार 135 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि पूरे विश्व में अबतक तीन करोड़ 41 लाख 56 हजार 587 मामले दर्ज किये गए हैं।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक तीन करोड़ 41 लाख 56 हजार 587 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि इस महामारी के प्रकोप से 10 लाख 18 हजार 789 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.11 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 74.47 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
 
भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों की कुल संख्या अब 6,312,585 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 85376 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 52,73,202 हो गयी है। संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या घटने से सक्रिय मामलों की संख्या में 264 बढ़कर 940705 हो गई है।  पिछले 24 घंटे के दौरान 1181 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 98,678 हो गयी है। ब्राजील में अब तक लगभग 48.13 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1.43 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
 
रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 11.76 लाख हो गई है तथा 20,722 लोगों ने जान गंवाई है। कोलंबिया ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू के पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु से अब तक 8.29 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,998 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 8.14 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 32,463 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
स्पेन कोरोना संक्रमितों की संख्या में सातवें स्थान पर आ गया है जहां यह संख्या 7.69 लाख हो गयी है। वहीं यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 31,791 हो गयी हैं। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 7.43 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 77,646 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना ने कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 7.51 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 16,937 लोगों की मौत हुयी है।
 
दक्षिण अफ्रीका नए मामलों में वृद्धि के बाद अब 10वें स्थान पर है। यहां अब तक करीब 6.74 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,734 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में फ्रांस ने चिली को पीछे छोड़ दिया है। यहां इसकी चपेट में अब तक 5.63 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 31,956 लोगों की मृत्यु हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 4.62 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 12,741 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 4.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित है जबकि 26,169 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक लगभग 4.53 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,143 लोगों की मौत हुई है।
 
बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.63 लाख हो गई है तथा 5251 लोगों की मौत हो चुकी है। इराक ने कोरोना संक्रमितों के मामले में सऊदी अरब और पाकिस्तान दोनों को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.62 लाख है वहीं 9,181 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में कोरोना के 3.34 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 4,768 लोगों की मौत हो चुकी हैं। तुर्की ने कोरोना से संक्रमित होने के मामले में पाकिस्तान को पीछ छोड़ दिया है। यहां इस महामारी से अब तक 3.18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,195 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक लगभग 3.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,484 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 3.14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,894 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस ने कोरोना संक्रमितों के मामलों में जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या लगभग 3.11 लाख से अधिक हो गई है और 5,504 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक 2.92 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,571 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 2.87 लाख से अधिक हो गयी है तथा 10,740 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 11355, बेल्जियम में 10016, कनाडा में 9297, बोलीविया में 7965, नीदरलैंड में 6,406, स्वीडन में 5893, मिस्र में 5930, चीन में 4634, रोमानिया में 4,792, यूक्रेन में 4,065, ग्वाटेमाला में 3229, पोलैंड में 2513, पनामा में 2,364, होंडुरास में 2,323 और स्विट्जरलैंड में 2074 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »