19 Apr 2024, 08:29:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जावडेकर और नकवी ने कोविंद को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2020 12:42PM | Updated Date: Oct 1 2020 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वस्थ की कामना की है। कोविंद 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति बने थे और आज वह 75 वर्ष के हो गए।
 
जावडेकर ने कहा," माननीय राष्ट्रपतिरामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके गरिमामयी व्यवहार ने इस पद की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया है ।आपके मार्गदर्शन में देश सदैव ऐसे ही प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे । नकवी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, "भारत के महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »