20 Apr 2024, 03:58:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक दो लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों वाला चौथा राज्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 11:25AM | Updated Date: Aug 14 2020 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 6,706 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 203,200 पर पहुंच गयी है और इसके साथ ही यह महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बाद दो लाख से अधिक संक्रमितों वाला चौथा राज्य बन गया है। महाराष्ट्र में कोरोना के 5,60,126 मामले, तमिलनाडु में 3,20,355 और आंध्र प्रदेश में कोरोना के 2,64,142 मामले सामने आये हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में सर्वाधिक 64,553 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 24,61,191 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1007 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 48,040 पर पहुंच गयी है तथा 55,573 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 17,51,555 हो गयी है।  मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर पिछले दिन से बढ़कर 71.17 प्रतिशत पर पहुंच गयी है और मृत्यु दर घटकर 1.95 प्रतिशत हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »