29 Mar 2024, 00:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 12:01AM | Updated Date: Aug 13 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विनीत पुनिया ने ट्वीट कर कहा,‘‘कांग्रेस प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों और उनके समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’’ 

पार्टी सूत्रों ने बताया श्री त्यागी का उनके निवास स्थान गाज़ियाबाद में टीवी डिबेट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। त्यागी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ-साथ पार्टी में विभिन्न पदों पर काम भी किया था। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान मुंबई में मीडिया को संभालने की जिम्मेदारी भी सौपी गयी थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »