29 Mar 2024, 16:41:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन जल्द : पीयूष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 12:01AM | Updated Date: Aug 10 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कारोबारियों से आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने का आव्‍हान करते हुए रविवार को कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन जल्द कर दिया जाएगा। गोयल ने यहां राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर कारोबारियों से बातचीत के दौरान कहा कि आत्मनिर्भर भारत  अभियान से  कारोबारियों को लाभ होने वाला है। 

उन्होंने कहा कि कारोबारियों को उपभोक्ताओं को  भारत में निर्मित वस्तुओं के बारे में जागरूक करना चाहिए। इससे ना केवल कारोबारियों की आय में इजाफा होगा बल्कि विनिर्माण की गतिविधियां भी बढ़ेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कारोबारियों को ऐसे लोगों को सामने लाना चाहिए जो आयात का माहौल बनाते हैं और देश पर आर्थिक बोझ बढाते हैं। उन्होंने कहा कि तकरीबन 10 लाख करोड रूपए का आयात तुरंत बंद किया जा सकता है और इन वस्तुओं का उत्पादन देश में हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »