29 Mar 2024, 08:00:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोविड-19 वित्तीय पैकेज की 890.32 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 2:26PM | Updated Date: Aug 6 2020 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने  कोरोना वायरस कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य संबंधी ढांचागत तैयारियों तथा आपात प्रबंधन के लिए देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को  890.32  करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना संक्रमितों के उपचार तथा स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए 15,000 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की थी।
 
इस पैकेज की 3,000 करोड़ रुपये की पहली किस्त अप्रैल में  जारी की गयी थी और अब इसकी 890.32 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की गयी है। यह पैकेज छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दादर नगर हवेली एवं दमन दीव, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के लिए हैं। इन राज्यों में कोरोना के  सक्रिय मरीजों की संख्या के आधार पर वित्तीय पैकेज का वितरण होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »