29 Mar 2024, 00:52:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 2:09PM | Updated Date: Aug 2 2020 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। श्रीमती गांधी को 30 जुलाई को  नियमित जांच और परीक्षण के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बताया कि श्रीमती गांधी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी के समय कांग्रेस अध्यक्ष की सेहत  स्थिर थी।  अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई शाम सात बजे अस्पताल में भर्ती हुईं थी, जिन्हें आज दोपहर एक बजे डिस्चार्ज कर दिया गया।  बुलेटिन के अनुसार श्रीमती गांधी का स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »