20 Apr 2024, 12:36:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आत्मनिर्भरता के लिए आत्मविश्वास जरूरी : गडकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 8:21PM | Updated Date: Jul 14 2020 8:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आत्मनिर्भर होने के लिए ढांचागत विकास को अहम बताया और कहा कि  आत्मनिर्भरता के लिए इच्छाशक्ति तथा आत्मविश्वास की सख्त ज़रूरत है। गडकरी ने हरियाणा में 37 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए मंगलवार को कहा कि परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है बल्कि काम करने के लिए इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास की आवश्यकता है। 

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, हरियाणा से सम्बद्ध केंद्रीय मंत्रियों तथा सांसदों की मौजूदगी में श्री गडकरी ने राज्य सरकार से निर्माण कार्य मे आने वाली दिक्कतों का तत्काल निराकरण करने में सहयोग करने का आग्रह किया है। गडकरी ने इस दौरान नए आर्थिक कॉरिडोर के साथ ही पूरी हो चुकी तीन परियोजनाओं का भी उद्घाटन कर छह लेन के 227 किलोमीटर लंबे स्माइलपुर से नारनौल सहित कई  परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुम्बई दिल्ली एक्सप्रेस वे की परियोजना में 55 हजार करोड़ का काम हरियाणा में होना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »