20 Apr 2024, 10:20:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल सभी घरों तक रसोई गैस पहुंचाने वाला देश का पहला राज्य : मुख्यमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2020 3:58PM | Updated Date: Jul 6 2020 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां शत-प्रतिशत घरों को रसोई गैस कनैक्शन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ठाकुर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारम्परिक चूल्हे के लिए लकड़ियां एकत्रित करना और खाना बनाना न केवल कष्टदाई था बल्कि इससे महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा था।
 
उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश के 1.36 लाख परिवार लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे महिलाओं को रसोई गैस के धुएं के दुष्प्रभाव से निजात मिली है और साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने हमारे संवाद के तौर-तरीकों को भी बदल दिया है। उन्होंने महिलाओं से आहृान किया कि वे अन्य राज्यों से आए होम-क्वारंटीन लोगों पर नजर रखें, ताकि वे क्वांरटीन नियमों का उल्लघंन न करें।
 
इससे समुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी। उक्त योजना के विभिन्न लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना ने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। उन्होंने इस योजना को आरंभ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
 
बिलासपुर जिले की ब्यासा देवी, बालीचैकी की चिंता देवी, भरमौर की मीनू ठाकुर, कांगड़ा की कामिनी देवी, कुल्लू जिले की मीना देवी, सिरमौर की गुलनास, लाहौल-स्पीति की दीपिका, शिमला की श्रेष्ठा, हमीरपुर की सोनिया देवी तथा ऊना जिले की सरोज बाला ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव सांझा किए।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »