25 Apr 2024, 21:07:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिसोदिया ने केन्‍द्र सरकार से आपदा फंडकी मांग, लिखा पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:39AM | Updated Date: Apr 5 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से मुकाबला करने के लिये आपदा फंड जारी करने की मांग करते हुये केन्द्र सरकार को पत्र लिखा है। सिसोदिया ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के लिए भी आपदा फंड की माँग की है। केंद्र ने राज्यों को कोरोना से लड़ने के लिए, आपदा फंड से 17 हजार करोड़ जारी किए लेकिन दिल्ली को इसमें एक रुपया भी नहीं दिया।

इस समय पूरे देश को एक होकर लड़ना चाहिए। इस तरह का भेदभाव दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ पिछले 24 घंटों में राजधानी दिल्ली में कोरोना के 59 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 445 हो गई है। 445 मामलों में केवल 40 दिल्ली के हैं। बाकी लोग मरकज में शामिल हुए या विदेशी लोग हैं। यहां कोरोन नहीं फैल रहा, स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली में अभी तक इससे छह लोगों की मौत हुई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »