23 Apr 2024, 13:04:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्व सहायता समूहों ने किया 32 लाख मास्क का निर्माण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 3:08PM | Updated Date: Apr 4 2020 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के स्व सहायता समूहों ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक करोड़ 32 लाख मास्क का निर्माण किया है। देश के 24 राज्यों के 399 जिलों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़े समूहों के कार्यकर्ताओं ने इस कार्य को अंजाम दिया है। चौदह हजार 522 समूहों के 65936 सदस्यों ने दस दिन में यह काम किया है जिनमें बिहार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल, छत्तीसगढ़,  मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता भी शामिल है। मास्क बनाने में पहले स्थान पर तमिलनाडु है जहां 32 जिलों में 2601735  मास्क बने। दूसरे स्थान पर सर्वाधिक 2541440 मास्क आंध्र प्रदेश के पांच जिलों में बने।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »