29 Mar 2024, 13:09:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना से निपटने में चिकित्सा उपकरणों का कोई अभाव नही: गौड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:29AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश भर में चिकित्सा उपकरणों का कोई अभाव नहीं है। गौड़ा ने एक ट्वीट में कहा है कि सरकार सुनिश्चित कर रही है कि कोरोना महामारी  से निपटने के लिए सभी प्रकार की आवश्यक चिकित्सा संबंधी उत्पादों-उपकरणों की उपलब्धता बनी रही। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में लाइफलाइन उड़ान की 62 उड़ानों ने 15.4 टन से अधिक आवश्यक चिकित्सा आपूर्तियों की ढुलाई की है।
 
उन्होंने कहा कि , ‘‘कार्गो उड़ानों ने पिछले चार दिन में 10 टन चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की है। ’’  उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार औषधियों और अस्पताल उपकरणों जैसी आवश्यक वस्तुओं के विनिर्माण पर पूरा ध्यान दे रही है। इसके लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र की 200 से ज्यादा इकाइयां इस समय चालू हैं। गौड़ा ने बताया कि आवश्यक चिकित्सा आपूर्तियों के वितरण पर पैनी निगाह रखने और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »