19 Apr 2024, 19:35:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान 3663 लोगों को हिरासत में लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 6:48PM | Updated Date: Apr 3 2020 6:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए 3663 लोगों को हिरासत में लेकर 443 वाहनों को ज़ब्त किया और 174 प्राथमिकी दर्ज की  हैं। इसके साथ ही जरूरी सामानों के आवागमन के लिए  1327 पास जारी किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस कानून की धारा 65 के तहत 3663  लोगों को हिरासत में लिया गया गया है जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया और दिल्ली पुलिस कानून की ही धारा 66 के तहत 443 वाहनों को जब्त किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूर्ण सख्ती के बावजूद कुछ लोग बिना वजह घरों से निकल रहे हैं इसलिए सख्ती करते हुए 174 प्राथमिकी दर्ज की गई है। देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1965 हो गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »