19 Apr 2024, 00:50:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में निर्माण मजदूरों के 200 आवेदनों का निपटारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 2:58PM | Updated Date: Apr 3 2020 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली  में दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड ने 200 से ज्यादा लम्बित पेंशन आवेदन पर स्वीकृति प्रदान कर दी है और सभी पेंशनधारियों के खाते में पेंशन की रकम जमा करा दी गयी है। निर्माण मजदूर अधिकार अभियान के संयोजक  थानेश्वर दयाल आदिगौड़ ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुये कहा कि  31 मार्च को  बोर्ड में  पंजीकृत लगभग  32 हजार मजदूरों के बैंक खाते में  5000  रुपये  भेज गये दिये थे। अब बोर्ड ने पेंशन के सभी लंबित आवेदनों का निपटारा भी कर दिया है। इसके साथ ही लगभग 200 मजदूरों के खाते में पांच पांच हजार रुपए भेजे गये हैं। उन्होंने कहा कि  कोरोना  वायरस महामारी के दौरान निर्माण मजदूरों की आर्थिक सहायता के लिये दिल्ली  सरकार  की इस पहल का स्वागत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »