29 Mar 2024, 05:06:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री योगी ने किया दिल्ली नियंत्रण प्रकोष्ठ का निरीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 6:17PM | Updated Date: Mar 31 2020 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रवासी मजदूरों की मदद के लिये बने नियंत्रण प्रकोष्ठ का सोमवार को निरीक्षण किया और लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश भवन स्थित नियंत्रण प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरते हुये तत्परता से करने के निर्देश दिये। आदित्यनाथ आज एक दिन की नोएडा यात्रा पर आए थे। उन्होंने कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण दिल्ली में फंसे राज्य के लोगों की मदद के लिये स्थानिक आयुक्त के तहत नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के आदेश किये थे। इसके जरिये मजदूरों को भोजन, चिकित्सा सहायता और संबंधित जिले की यात्रा की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि दिल्ली या अन्य प्रदेशों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों के फोन कॉल को संजीदगी से लिया जाये तथा उनकी कठिनाइयों का हर सम्भव निराकरण किया जाये। उन्होंने कहा कि कॉलर को आश्वस्त किया जाये कि दिल्ली या जहां पर भी वह रह रहा है, वहां से बाहर जाने में उसकी जान का खतरा है, अत: उसके ठहरने, खाने और उपचार की पूरी व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है। उसकी सभी समस्याओं का समाधान यहीं पर किया जायेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »