25 Apr 2024, 22:22:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनिया ने की दिल्ली में शांति बनाये रखने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:38AM | Updated Date: Feb 25 2020 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को दिल्ली की जनता से सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने और देश को धर्म-मजहब के आधार पर बाँटने वाली फरिकापरस्त ताकतों के गलत मंसूबों को विफल करने की अपील की। गांधी ने यहाँ जारी वक्तव्य में हिंसा में मारे गए हेड कांस्टेबल रतन लाल की मृत्यु पर गहरा शोक और दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
 
उन्होंने देशवासियों से आभान किया की किसी भी प्रकार की हिंसा का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भारत में कोई स्थान नहीं हो सकता और देश में उन ताकतों की कोई जगह नही जो अपनी सांप्रदायिक और विभाजनकारी विचारधारा को भारतवर्ष पर थोपना चाहते हैं। गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थकों एवं विरोधियों के बीच आज सुबह हिंसक झड़प के दौरान एक पुलिसकर्मी और एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि कुछ पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य घायल हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »