20 Apr 2024, 18:01:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली के नौ मेट्रो स्टेशन बंद, यातायात पर भी असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:24AM | Updated Date: Feb 25 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध एवं समर्थन को लेकर उत्तर-पूर्वी जिले में हुए हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार की शाम को दिल्ली में नौ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए जबकि इसके कारण विभिन्न स्थानों पर सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। उद्योग भवन, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और जनपथ मेट्रो स्टेशन को देर शाम को बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी के अनुसार, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा बरकरार रहेगी। यानी लोग यहां से दूसरे रूट पर मेट्रो बदल सकते हैं। इससे पहले जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्कलेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। वेलकम मेट्रो स्टेशन के आगे मेट्रो नहीं जा रही है। दरअसल सीएए के समर्थन और इसके विरोध में जाफराबाद, मौजपुर एवं बाबरपुर में हिंसक प्रदर्शन चल रहा है। कुछ जगहों पर दो गुटों में हिंसक झड़प भी हुई है। सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

बंद किए गए पांचों मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन नहीं रूक रही हैं। मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम को ऑफिस से छुट्टी होने की वजह से मेट्रो में भीड़ काफी ज्यादा होती है। ऐसे में लोगों को दिक्कत हो रही है। इससे पहले हिंसक प्रदर्शन की वजह से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को रविवार सुबह ही बंद कर दिया गया था। दोपहर में मौजपुर-बाबरपुर स्टेशन को भी बंद कर दिया गया। इस लाइन पर कुछ देर मेट्रो बाधित भी रही। प्रदर्शन के कारण सिग्नेचर ब्रिज (दोनों कैरिजवे) को भी बंद कर दिया गया है। वहीं खजूरी से भजनपुरा (दोनों कैरिजवे) तक वजÞीराबाद रोड पर यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा हिंसाग्रस्त इलाको में भी यातायात प्रभावित है। पुलिस ने इन इलाकों में न जाने की सलाह दी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »