20 Apr 2024, 15:26:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस ट्रक से टकराई, 21 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 9:08PM | Updated Date: Feb 21 2020 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंबाला। दिल्ली से चंडीगढ़ आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस आज तड़के अंबाला कैंट के निकट एक ट्रक से टकरा गई जिसमें करीब 21 बस यात्री घायल हो गये, जिनमें  बस चालक समेत कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस के अनुसार नवां शहर डिपो की बस रात में करीब 12 बजे दिल्ली से निकली थी और अंबाला कैंट सुबह लगभग साढ़े चार बजे पहुंची थी। बस सड़क पर गलत तरीके से पार्क किये एक ट्रक से टकरा गई। घायलों को पहले अंबाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया।
 
चालक सावन सिंह (तरन तारन निवासी) को गंभीर चोटें आई थीं जिसके कारण उन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ भेजा गया। कुछ लोग, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं को प्रथमोपचार दिया गया और अन्य को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बस परिचालक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिचालक की शिकायत के अनुसार ट्रक डिवाइडर से सटाकर पार्क किया गया था। ट्रक में कबाड़ भरा हुआ था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »